RBSE 12th Class Model Paper 2026: 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर यहां से करें डाउनलोड

RBSE 12th Class Model Paper 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर) द्वारा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी RBSE Model Paper 2026 की पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करना चाहते हैं, वे आधिकारिक लिंक के माध्यम से सभी विषयों के मॉडल पेपर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं का मुख्य प्रश्न पत्र इन्हीं मॉडल पेपर्स और ब्लूप्रिंट के पैटर्न के आधार पर तैयार किया जाता है।

RBSE 12th Class Model Paper 2026

Rajasthan Board 12th Model Paper 2026 PDF Hindi & English

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा से 3 से 4 माह पूर्व मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और सिलेबस का बेहतर अंदाजा हो जाता है। कक्षा 12वीं के हिंदी, इंग्लिश, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स समेत सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को मॉडल पेपर्स का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

RBSE 12th Exam Date & Time Table 2027

प्रैक्टिकल परीक्षाएं: कक्षा 12वीं की प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएंगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं: राजस्थान के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर से जनवरी तक दो पारियों में होंगी।

पहली पारी: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

दूसरी पारी: दोपहर 12:45 बजे से शाम 04:00 बजे तक

वार्षिक परीक्षाएं: RBSE 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के मध्य किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही विस्तृत समय-सारणी (Time Table) जारी कर दी जाएगी।

RBSE 12th Syllabus & Blueprint 2026

राजस्थान बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के लिए विस्तृत सिलेबस और ब्लूप्रिंट भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत हिंदी, इंग्लिश, गणित, भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), राजनीति विज्ञान (Political Science) और अन्य विषयों के प्रश्न पत्रों की रूपरेखा तय कर दी गई है। मॉडल पेपर के अनुसार ही सभी इकाइयों (Units) से अलग-अलग अंक भार के आधार पर प्रश्न तैयार किए जाएंगे।

RBSE Class 12 Science & Practical Subject Paper Pattern

साइंस स्ट्रीम (Physics, Chemistry, Biology आदि) के सैद्धांतिक (Theory) पेपर्स कुल 56 अंकों के होंगे।

समय अवधि: प्रश्न पत्र हल करने के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

अंक विभाजन: शेष अंक प्रैक्टिकल परीक्षा और सत्रांक (Sessional Marks) के आधार पर जोड़े जाएंगे।

RBSE Model Paper 2026 Class 10: राजस्थान बोर्ड 10वीं के सभी विषयों का मॉडल पेपर यहाँ से करें डाउनलोड

RBSE Model Paper 2026 Class 10 Direct Download Links

SubjectDownload Link
सभी विषय के मॉडल पेपर pdfयहाँ से करें डाउनलोड
सभी विषय के सिलेबस pdfयहाँ से करें डाउनलोड
व्हाट्सएप्प चैनलयहां से ज्वाइन करें

How to Download RBSE Model Paper 2026 Class 12th PDF

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Books/Old Papers/Model Paper’ या ‘Model Paper 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (Class 12th) का चयन करें।
  • अब आपके सामने सभी विषयों (Arts, Science, Commerce) के मॉडल पेपर्स की सूची दिखाई देगी।
  • संबंधित विषय के लिंक पर क्लिक करके एक क्लिक में PDF डाउनलोड करें और अपनी तैयारी शुरू करें।

RBSE 12th Class Model Paper 2026-27 FAQs

RBSE Class 12th Model Paper 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans: विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘Books/Old Papers/Model Paper’ सेक्शन से सभी विषयों के मॉडल पेपर PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

​क्या 2026 की बोर्ड परीक्षा का मुख्य पेपर मॉडल पेपर के आधार पर ही बनेगा?

हाँ, राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट के आधार पर ही मुख्य परीक्षा का प्रश्न पत्र, प्रश्नों का प्रारूप और अंक विभाजन (Marking Scheme) तैयार किया जाता है।

​RBSE 12th Board Exam 2026 कब आयोजित की जाएगी?

राजस्थान बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2026 में संपन्न होंगी।

Leave a Comment