RBSE Model Paper 2026 Class 10: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी सब्जेक्ट्स के ऑफिशियल मॉडल पेपर सत्र 2025-26 के उपलब्ध करवा दिए गए हैं। दसवीं कक्षा में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे वार्षिक परीक्षा में बैठने से पहले इन मॉडल पेपर्स को जरूर सॉल्व कर लें। इससे आपको बोर्ड परीक्षा का नया पेपर पैटर्न और परीक्षा में आने वाले क्वेश्चंस का लेवल समझने में काफी मदद मिलेगी।
इस आर्टिकल से आप RBSE 10th English, Maths, Science और Hindi विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते है। साथ ही बोर्ड की साईट से पेपर डाउनलोड करने का प्रोसेस भी सीखने को मिलेगा।

RBSE 10th Model Paper 2026 PDF Download
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (अजमेर) द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक परीक्षा से पहले मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट जारी किए जाते हैं। राजस्थान बोर्ड इन मॉडल पेपर्स के स्तर के अनुसार ही मुख्य परीक्षाओं का पेपर तैयार करता है। इसलिए अच्छे अंक हासिल करने के लिए बोर्ड द्वारा जारी इन पेपर्स का अवलोकन करना बेहद जरूरी है।
Rajasthan Board Model Paper 2026 Class 10 की पीडीएफ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
RBSE 10th English, Maths & Science Paper 2026
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा में मुख्य रूप से 6 विषय होते हैं—हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू)। बोर्ड ने इन सभी सब्जेक्ट्स के मॉडल पेपर एक साथ जारी किए हैं। छात्र विज्ञान (Science) और गणित जैसे कठिन विषयों के ब्लूप्रिंट को समझकर अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।
कक्षा 10 का साइंस और अन्य मुख्य विषयों का पेपर कुल 80 अंकों का होगा, जबकि 20 अंक स्कूल स्तर से सत्रांक के रूप में भेजे जाएंगे। लिखित परीक्षा को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
RBSE 10th Model Paper 2027 कब जारी होगा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा हर वर्ष बोर्ड परीक्षा से कुछ महीने पहले ऑफिशियल मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। आमतौर पर बोर्ड दिसंबर या जनवरी के महीने में कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर जारी कर देता है। जैसे ही सत्र 2027 के लिए मॉडल पेपर जारी होंगे, सभी छात्र-छात्राएं उन्हें डायरेक्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
यदि अभी तक आपके किसी विषय का मॉडल पेपर जारी नहीं हुआ है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बोर्ड द्वारा सभी सब्जेक्ट्स के पेपर जारी होते ही हमारी इस वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहाँ से आप तुरंत डाउनलोड करके अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
RBSE Model Paper 2026 Class 10 Direct Download Links
| Subject | Download Link |
| सभी विषय के मॉडल पेपर pdf | यहाँ से करें डाउनलोड |
| सभी विषय के सिलेबस pdf | यहाँ से करें डाउनलोड |
| व्हाट्सएप्प चैनल | यहां से ज्वाइन करें |
RBSE 10th Model Paper 2026 Download Kaise Kare
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। RBSE Model Paper 2026 Class 10 को डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है, जिसका अनुसरण करके सभी छात्र छात्राएं आसानी से अपनी पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले सभी छात्र छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Books/Old Papers/Model Questions” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Model Papers 2026” के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप अपनी कक्षा 10वीं का चयन करके सभी विषयों के मॉडल पेपर की पीडीएफ को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राएं इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड किए गए मॉडल पेपर का गहनता से अवलोकन जरूर कर लें ताकि परीक्षा में कोई समस्या न आए।
RBSE Model Paper 2026 Class 10 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं कब शुरू होंगी?
जवाब: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 (आगामी सत्र के अनुसार बोर्ड टाइमटेबल के तहत) में किया जाएगा। सटीक तारीखों के लिए छात्र ऑफिशियल टाइमशीट जरूर check करें।
आरबीएसई कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर कहां से डाउनलोड करें?
जवाब: कक्षा 10 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं आरबीएसई मॉडल पेपर की पीडीएफ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in से या हमारे इस आर्टिकल में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।