Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2026 12th लेवल का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। विद्यार्थी यहां दिए गए सिलेबस के आधार पर CET 12th लेवल एग्जाम 2026 की तैयारी शुरू कर सकते हैं। CET 12th लेवल में टोटल फॉर्म 23 लाख 56 हजार फॉर्म भरे गए है इसकी संपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान CET 2026 का नया सिलेबस की पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा 2026 में आयोजित की जा रही है जिसकी वैधता 3 साल तक की रहेगी। सीईटी पात्रता परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 Notification
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई को संपन्न कर ली गई है। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन और एक्जाम डेट की जानकारी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस बार सीईटी पात्रता परीक्षा (12th लेवल और ग्रेजुएट लेवल) में लगभग 40.71 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 12वीं लेवल की सीईटी परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET 2026 के आयोजन हेतु आवेदन तिथियां, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस की जानकारी आधिकारिक नोटिस में दे दी है।
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 Pattern
राजस्थान CET परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (OMR शीट आधारित) में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 300 अंकों के होते हैं।
- कुल प्रश्न: 150 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न
- कुल अंक: 300 अंक
- समय अवधि: 3 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 1/3 भाग नेगेटिव मार्किंग रखी गई है, यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
- OMR का 5वां विकल्प (E): OMR शीट में पांच विकल्प A, B, C, D और E दिए जाएंगे। यदि आप कोई सवाल छोड़ना चाहते हैं, तो ‘प्रश्न अनुत्तरित’ दर्शाने के लिए आपको 5वां विकल्प “E” भरना अनिवार्य होगा।
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026-27
| वैधता | 3 साल |
| सीईटी परीक्षा | 23 से 25 अक्टूबर 2026 |
| कुल प्रश्न | 150 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न |
| कुल अंक | 300 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 भाग |
| भरे गए फॉर्म की संख्या | 23 लाख 56 हजार |
| CET 12th लेवल सिलेबस pdf | यहां से करें डाउनलोड |
| CET ग्रेजुएट लेवल सिलेबस pdf | यहां से करें डाउनलोड |
| व्हाट्सएप्प चैनल | यहां से ज्वाइन करें |
Rajasthan CET 12th Level Vacancy 2026
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली भर्तियों की सूचि निचे क्रमबद्ध अपडेट कर दी गई है-
- वनपाल
- छात्रावास अधीक्षक
- जमादार सेकंड ग्रेड
- कांस्टेबल
- लिपिक सेकंड ग्रेड
- कनिष्ठ सहायक
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 Syllabus
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
इतिहास: प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं (आहाड़, गणेश्वर, बैराठ आदि), प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियां, 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
कला और संस्कृति: स्थापत्य एवं चित्रकला, दुर्ग, महल, लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक, प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
भूगोल (भारत एवं राजस्थान)
भारत का भूगोल: भारत के प्रमुख भौतिक स्वरूप (पर्वत, पठार, मरुस्थल, मैदान), नदियां, बांध, झीलें, वन्य जीव एवं अभयारण्य, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
राजस्थान का भूगोल: राजस्थान के भौतिक स्वरूप, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, मृदा, नदियां, बांध एवं झीलें, प्राकृतिक संसाधन (खनिज, वन, जल, पशु संपदा), जनसंख्या (वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात), प्रमुख जनजातियां और पर्यटन स्थल।
यह भी पढ़ें:- RBSE 12th Class Model Paper 2026: 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर यहां से करें डाउनलोड
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था
भारतीय संविधान: संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना, मूल अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद, संसद एवं उच्चतम न्यायालय।
राजस्थान की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन एवं पंचायती राज।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
कृषि, पशुपालन, उद्योग एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था की विशेषताएं और समस्याएं, राज्य की आय एवं बजट अवधारणा।
हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल, कल्याणकारी योजनाएं, विकास संस्थाएं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) और विकसित भारत – रोजगार आजीविका मिशन (VB-G RAM G)।
सामान्य विज्ञान (General Science)
भौतिक व रसायन विज्ञान: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएं, उत्प्रेरक, धातु-अधातु, कार्बन के यौगिक (CNG, CFC, फ्रियान), प्रकाश का परावर्तन, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा निवारण।
जीव विज्ञान व पर्यावरण: पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, ऊर्जा प्रवाह, आनुवांशिकी (मेंडल के नियम), गुणसूत्र, न्यूक्लिक अम्ल, मानव स्वास्थ्य, रोग, कारण एवं निवारण, कुपोषण, अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी तथा पादपों व जन्तुओं का आर्थिक महत्व।
जन स्वास्थ्य एवं नागरिक कर्तव्य
प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें और CPR।
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव के उपाय, युवाओं की शारीरिक व मानसिक फिटनेस।
सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं बचाव।
मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।
तार्किक विवेचन एवं गणित
तार्किक क्षमता (Reasoning): रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर, कोड-डिकोड, बैठने की व्यवस्था, मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता।
गणित (Maths): लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य (LCM-HCF), औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, समय-चाल-दूरी, कार्य एवं समय, समतल आकृतियों का क्षेत्रफल (त्रिभुज, वृत्त, आयत) तथा ठोस आकृतियों का आयतन (गोला, बेलन, घन, शंकु)।
सामान्य हिंदी
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
संधि और संधि विच्छेद, समास-विग्रह, उपसर्ग, प्रत्यय।
पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेकार्थक शब्द, शब्द-युग्म।
शब्द-शुद्धि एवं वाक्य-शुद्धि, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
अंग्रेजी के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द, कार्यालयी पत्र (निविदा, परिपत्र, अधिसूचना, ज्ञापन)।
General English
Tenses, Active and Passive Voice, Direct and Indirect Narration.
Use of Articles, Determiners, and Prepositions.
Translation of Sentences (Hindi to English & vice-versa).
Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Comprehension Passage.
Knowledge of writing letters (Official, Demi-Official, Informal).
कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)
कंप्यूटर की विशेषताएं, उपयोग और मूल संगठन।
मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस।
MS Office (MS Word, MS Excel, MS PowerPoint) की जानकारी व शॉर्टकट्स।
समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
राजस्थान एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं (राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, खेल-कूद, प्रौद्योगिकी)।
चर्चित व्यक्ति एवं स्थान, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख योजनाएं एवं नीतियां।