Work From Home Job 2026: महिलाओं के लिए 8,910 पदों पर निकली भर्ती, घर बैठे करें काम

Work From Home Job 2026: राजस्थान सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब के तहत 8,910 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जो महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकतीं, वे अब अपने घर पर रहकर ही सिलाई और अन्य कार्य करके हर महीने अच्छी कमाई कर सकती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में सरकारी व गैर-सरकारी उपक्रमों के सहयोग से महिलाओं को काम उपलब्ध कराया जाता है।

Work From Home Job 2026
Work From Home Job 2026

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब के मुख्य लाभ

  1. घर बैठे रोजगार: महिलाओं को काम की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है, वे घर के काम-काज निपटाने के साथ-साथ यह नौकरी कर सकती हैं।
  2. आर्थिक स्वावलंबन: जिन महिलाओं के पास आय का कोई जरिया नहीं है, वे इस योजना से जुड़कर खुद का और परिवार का सहारा बन सकती हैं।
  3. विभिन्न कार्य विकल्प: योजना के अंतर्गत अपनी पसंद, योग्यता और सिलाई-कढ़ाई जैसी स्किल्स के अनुसार काम चुनने का अवसर मिलता है।

Work From Home Job 2026

योजना का नाममुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना
राज्यराजस्थान
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
कुल पदों की संख्या8,910 पद
पात्रताकेवल राजस्थान की निवासी महिलाएँ
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं या स्नातक (पद के अनुसार)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटmahilawfh.rajasthan.gov.in

आवेदन हेतु पात्रता एवं योग्यता

  • मूल निवास: आवेदिका का राजस्थान की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 8वीं कक्षा पास महिला अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आयु सीमा: महिला की न्यूनतम उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए (अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं है)।
  • विशेष प्राथमिकता: विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Work From Home Job 2026 Documents

  1. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए:
  2. पहचान पत्र (आधार कार्ड/जन आधार कार्ड)
  3. राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र और पैन कार्ड
  5. पासपोर्ट साइज फोटो एवं चालू मोबाइल नंबर

यह भी पढ़ें: RBSE Board Half Yearly Exam Time Table 2026: राजस्थान 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहां देखें कब होगा जारी

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक Work From Home Portal पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें।
  • अगर आप पोर्टल पर पहली बार आई हैं, तो ‘Registration’ पर क्लिक करके अपना जन आधार विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और ‘Opportunity List’ वाले सेक्शन में जाएं।
  • अपनी पसंद और स्किल (जैसे सिलाई कार्य) के अनुसार पद चुनें और उसके सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपनी योग्यता, अनुभव और मांगी गई जानकारियां भरें तथा जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • पूरी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और रसीद का प्रिंट निकालकर रख लें।
Last Date Rajasthan Work from Home JobAccording To The Posts
Rajasthan Work from Home Job LinkApply Now
Official Websitemahilawfh.rajasthan.gov.in

Leave a Comment